प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि राजस्थान स्टेटस, लिस्ट यहाँ जानें सम्पूर्ण जानकारी

CM Kisan Yojana 2025: सीएम किसान सम्मान निधि योजना को शुरू हुए 1 वर्ष पुरे 30 जून 2025 को जायेंगे अब तक लगभग 700 करोड़ रुपए से अधिक सीधे किसानों के खाते में डाले जा चुके हैं।

PM Kisan Yojana 2025: 6 साल में किसानों के खाते में सीधे पहुँचे ₹3.70 लाख करोड़! प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) को शुरू हुए 6 साल पूरे हो चुके हैं और अब तक ₹3.70 लाख करोड़ की रिकॉर्ड-breaking राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है।

हेलो मेरे प्यारे किसान साथियों आप सभी को पता होगा, की हर सरकार करोड़ों किसानों की आमदनी दोगुना करने और उनके कल्याण व उत्थान के लिए के उद्देश्य से किसान सम्मान निधि योजना चलाई गयी है। उसमे में केंद सरकार ने (प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि) PM-Kisan Yojana और राज्य सरकार (मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना) CM-Kisan Yojana की शुरुआत की गयी है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि

पीएम किसान 1 दिसंबर 2018 को हुई लागू

100% केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जो की एक वित्तपोषित योजना है, जो 1 दिसंबर 2018 से लागू है। इसका उद्देश्य देश के हर भूमिधारक किसान परिवार को आर्थिक मजबूती देना है। इस योजना के माध्यम से किसान को एक साल में ₹6,000 की राशि (तीन बराबर किस्तों में) सीधे बैंक में ट्रांसफर की जाती है यह योजना अब तक करोड़ों किसानों की आर्थिक रीढ़ बन चुकी है!

अंतिम क़िस्त 2025 में जारी

PM किसान योजना की 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर से जारी की। इस के तहत तकरीबन 9.8 करोड़ किसानों के खातों में ₹22,000 करोड़ से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की गई। अब देश भर के करोड़ों किसानों को बेसब्री से 20वीं किस्त का इंतजार है, जो जल्द ही उनके खातों में पहुँच सकती है! अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है।

पीएम किसान 20 किस्त कब आएगी?

मेरे पास के किसान ने पूछा की, आखिर पीएम किसान 20 किस्त कब आएगी? तो मेने जवाब दिया एक बार आपका बैंक स्टेटमैंट देखना कितने महीने के अंतराल पर आपकी पीएम किसान सम्मान निधि आती है। और मेने देखा तो सरकार हर 4 महीने के अंतराल में 2,000 रुपये की राशि किसानों के खाते में भेजती है। पिछली बार यानी 19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी कर चुकी है। ऐसे में 20वीं किस्त उसके 4 महीने बाद यानी जून 2025 में किसी भी समय और कभी-भी आ सकती है।

PM किसान सम्मान निधि योजना – अब तक का विवरण

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पिछले एक साल में करीब 38 करोड़ किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ मिला।

वर्ष / किश्त अवधिलाभार्थी किसान (संख्या)
दिसंबर – मार्च (2023-24)9,04,41,237
अप्रैल – जुलाई (2024-25)9,38,01,445
अगस्त – नवंबर (2024-25)9,59,28,372
दिसंबर – मार्च (2024-25)10,04,67,693
**कुल लाभार्थी**38.06 करोड़+
**अब तक ट्रांसफर की गई राशि**₹3.70 लाख करोड़+

सीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक

उन्होंने 70 लाख से अधिक किसानों को, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत, 700 करोड़ से अधिक की राशि का सीधा हस्तान्तरण (DBT) किया। साथ ही 3 लाख 25 हजार पशुपालकों को, 200 करोड़ रूपए की सहायता राशि का भी सीधा हस्तान्तरण (DBT) किया।

पीएम किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि राजस्थान स्टेटस ऐसे चेक करें

पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। होम पेज पर “Know Your Status” विकल्प पर क्लिक करें। पंजीकरण संख्या और कैप्चा कोड भरकर “GET OTP” पर क्लिक करें। प्राप्त ओटीपी को दर्ज करें और सबमिट करें।

पीएम किसान 2000 रुपये की 20वीं किस्त के लिए ऑनलाइन कैसे चेक करें?

पीएम किसान 2000 रुपये की 20वीं किस्त आने के बाद अपना नाम लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम:

  • सबसे पहले आप पीएम किसान योजना की ऑफिशियल पोर्टल- pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • इस वेबसाइट के आने के बाद आपको Beneficiary List का विकल्प दिखेगा।
  • अब आपकी मोबाइल या कंप्यूटर की स्क्रीन पर एक नई विंडो खुल जाएगी।
  • इसमें आपको अपने राज्य का सेलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद जिला, उप जिला और गांव का चयन करना है।
  • फिर आपको Get Report पर क्लिक करना है।

आधार कार्ड से मुख्यमंत्री सम्मान निधि कैसे चेक करें?

मुख्यमंत्री सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की स्थिति आधार कार्ड की सहायता से ऐसे देखे अपना नाम:

  • सबसे पहले, PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर, ‘फार्मर्स कॉर्नर’ (Farmers Corner) सेक्शन में जाएं और ‘लाभार्थी स्थिति’ या ‘Beneficiary Status’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब, आपको अपना आधार नंबर, खाता संख्या या मोबाइल नंबर दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।
  • आधार नंबर का चयन करें और अपना आधार नंबर दर्ज करें।
  • अगर आपने अपना विवरण दर्ज कर दिया है, तो ‘डेटा प्राप्त करें’ या ‘Get Data’ बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, आपके सामने लाभार्थी स्थिति प्रदर्शित हो जाएगी।

Leave a Comment