Odisha CM Yojana Beneficiary List: सीएम किसान योजना की नई लाभार्थी सूची जारी, अपना नाम ऐसे चेक करें

केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार किसानों के हित के लिए बहुत सी प्रकार की योजना लेकर के आते है, जिसमें एक Odisha CM Yojana है। जिसके बारे में हम चर्चा करने वाले है। ओडिशा राज्य सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए ओडिशा मुख्यमंत्री किसान योजना (ओडिशा सीएम किसान योजना) की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य के किसानों को प्रति वर्ष ₹4000 की वित्तीय सहायता दी जाती है।

इस आर्टिकल हम आपको ओडिशा सीएम किसान योजना के तहत लाभार्थी सूची (Odisha CM Yojana Beneficiary List 2024-25 ) को चेक करना बताया है। आप सीएम किसान के स्टेटस (CM Kisan Status) और बेनिफिशियरी लिस्ट (Beneficiary List) को चेक करना चा रहें है, और अगर आपको अपना नाम देखना चाहते है, तो इस आर्टिकल में अंत तक जरूर पढ़े।

Odisha CM Yojana Beneficiary List लाभार्थी सूची कैसे देखें?

अगर आप ओडिशा सीएम किसान योजना के लाभार्थी सूची में अपना नाम देखना चाहते है, तो आप इन निम्न पॉइंट को फॉलो करें:

Odisha CM Yojana Beneficiary List
  1. https://kaliaportal.odisha.gov.in/Beneficiarylist.aspx पर जाएं, जो योजना की आधिकारिक वेबसाइट है।
  2. होमपेज पर “Beneficiary List” विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अब आपको जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत का नाम दर्ज करना होगा।
  4. सभी जानकारी भरने के बाद “View” बटन पर क्लिक करें।

इस तरह से आप अपने क्षेत्र के किसानों की लाभार्थी सूची आसानी से देख सकते हैं। सूची में किसान का नाम, पिता/पति का नाम, लिंग और KALIA ID जैसी आदि जानकारी शामिल होगी।

Odisha CM Yojana योजना के लाभ

  • किसानों को प्रति वर्ष ₹4000 की वित्तीय सहायता दी जाती है।
  • जो किसान अपनी जमीन नहीं रखते हैं, उन्हें ₹12500 की सहायता राशि दी जाती है।
  • यह योजना किसानों को बीज और उर्वरक खरीदने में मदद करती है।

पात्रता मानदंड

  • केवल ओडिशा राज्य के स्थायी निवासी पात्र हैं।
  • आवेदक को अनिवार्य रूप से किसान होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

इस योजना का लाभ लेने के लिए आप को आवेदन करने की जरूरत है, अगर आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज है तो आप आसानी से आवेदन कर सकते है :

  • आधार कार्ड: पहचान प्रमाण के रूप में।
  • मोबाइल नंबर: संचार के लिए।
  • बिजली बिल: निवास का प्रमाण।
  • पता प्रमाण: स्थायी निवास का प्रमाण।
  • PAN कार्ड: वित्तीय लेन-देन के लिए।
  • राशन कार्ड: खाद्य सुरक्षा के लिए।

ओडिशा मुख्यमंत्री किसान योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

ओडिशा मुख्यमंत्री किसान योजना (ओडिशा सीएम किसान योजना) के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को देखें :

  • स्टेप 1. वेबसाइट पर जाएं:
  • सबसे पहले KALIA पोर्टल पर जाएं, जो इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट है।
  • स्टेप 2. होमपेज पर “Apply Now” या “नया आवेदन” पर क्लिक करें:
  • इससे एक नया आवेदन फॉर्म खुलेगा।
  • स्टेप 3. फॉर्म में जानकारी भरें:
  • अब आपसे नाम, पता, आधार नंबर, भूमि का ब्योरा जैसी जानकारी मांगी जाएगी। इन सभी को सही से भरें।
  • स्टेप 4. दस्तावेज अपलोड करें:
  • आपसे आधार कार्ड, भूमि रिकॉर्ड, बैंक खाता विवरण जैसे दस्तावेज अपलोड करने को कहा जाएगा। इन्हें सही प्रारूप में अपलोड करें।
  • स्टेप 5. सबमिट करें:
  • सभी जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 6. आवेदन संख्या नोट करें:
  • आवेदन सबमिट होने पर आपको एक आवेदन संख्या मिलेगी। इसे नोट करके रखें।

इस प्रकार, आप ओडिशा मुख्यमंत्री किसान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अपने आवेदन की स्थिति ट्रैक करने के लिए आप आवेदन संख्या का उपयोग कर सकते हैं।

Leave a Comment